- 41 Posts
- 4 Comments
एक मनुष्य के लिए उसका जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण व मूल्यवान होता है। प्रत्येक मनुष्य की यह चाह होती है कि उसका शरीर सभी प्रकार के रोगो से मुक्त हो , कोई भी व्यक्ति अपने लिए अस्वस्थता की चाह नही रखता है। किन्तु कभी कभी कुछ परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती है , जिस कारण मनुष्य अपने आप को जीवन भर अरोग्य रखने की चाह को पूरा नही कर पाता है। इस बात मे कोई दो राय नही है कि यदि मनुष्य को अपनी जीवन रूपी गाड़ी रो चलाना है तो उसे ईधन रूपी आहार की आ अवश्य ही होगी। किन्तु वर्तमान समय मे मनुष्य आधुनिक समाज के आधुनिक आहार को प्राथमिकता देता है। जिसे हम सभी जंक फूड के नाम से जानते है। आजकल लोग जंक फूड के शौकीन दिखाई दे रहे है। मानो सभी को जंक फूड की लत सी लग गई हो। किन्तु अभी वह लोग जो कि जंक फूड को बड़े ही चाव से खाते है वह लोग जंक फूड से होने वाली बीमारियों से अपरिचित है । अभी कुछ ही दिन पहले मेरे यह पढ़ने मे आया कि ब्रेड खाने से कैसंर होने की संभावना है। जैसे जैसे मानव जंक फूड का सेवन करता रहेगा वैसे वैसे वह अपने जीवन को अस्वस्थता की ओर ले जाता रहेगा। यह बात तो बड़े बड़े शहरो की थी। लेकिन अब बात यदि गाँवों की करे तो कुछ छोटे गाँवअभी भी एेसे है जहाँ जंक फूड ने अभी तक अपने कदम नही रखे है। गाँव का व्यक्ति एक शुद्ध व संतुलित आहार का सेवन करता है यहि कारण भी है कि शहर की तुलना मे गाँव का व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ है । जंक फूड के कारण लोगो को नई नई बीमारियाँ हो रही है। यदि व्यक्ति जंक फूड के स्थान पर ताजी हरी सब्जियाँ व फल को अपना संतुलित आहार बनाएँ तो मनुष्य निरोग्य होगा इस बात मे कोई भी संदेह नही है। इस सम्बन्ध मे मै बस यह कहना चाहता हूँ कि यदि फलो व सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे है तो पिज्जा , बर्गर जैसे जंक फूड भी सस्ते नही है। यदि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो उसे संतुलित आहार लेना आवश्यक है।
प्रेषक. अमन सिंह (छात्र)
पता. 224 , रोहली टोला , पुराना शहर, बरेली (उत्तर प्रदेश) 243005
मो. 8265876348
Read Comments